फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन

बड़ौत। खामपुर गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर सुसराल वालों ने एक महिला को बंधक बनाकर पीटा। किसी तरह वह उनके चंगुल से भाग निकली और अपने मायके पहुंचकर इसकी सूचना दी। उन्होने कोतवाली में ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोमल पुत्री कालूराम सिसाना गांव की रहने वाली है। उसकी शादी 29 मई 2019 में जोनी पुत्र स्वर्गीय राजवीर निवासी खामपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे थे। हाल में वे कोमल से अपने घरवालों से कार और 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। कोमल ने मना कर दिया। इस पर ससुराल वालें उसे घोर यातनाएं देने लगे और पति ही नहीं परिवार के लोग भी उसके साथ मारपीट करते थे और अश्लील हरकतें भी करने लगे थे। गत दिवस ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घायल कर फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। लेकिन किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर अपने पिता के यहां पहुंची। उन्हें सारी स्थिति से अवगत कराया। उसके परिजन कोमल को लेकर कोतवाली पहुंचे और कोतवाली में ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसे मेड़िकल परीक्षण के लिये भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें