फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि दयानंद ने कुरीतियों, अंधविश्वास को किया दूर : धर्मवीर आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
-आदर्श नंगला के एमडी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। आदर्श नंगला गांव के एमडी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती के उपलक्ष्य में यज्ञ हुआ। यज्ञ में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने आहुति देकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय आर्यवीर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य धर्मवीर आर्य ने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि वह एक महान समाज सुधारक, वेदों के विद्वान और जागरूक चिंतक थे और उन्होंने वर्ष 1875 में आर्य समाज की स्थापना कर समाज में व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वास व मूर्ति पूजा के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने संदेश देकर समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने बताया कि महर्षि दयानंद द्वारा दिए गए सामाजिक सुधार, महिला शिक्षा, वैज्ञानिक सोच, अंधविश्वास मुक्त समाज के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हम सभी को करना है। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं बच्चों ने योग, व्यायाम एवं शारीरिक प्रदर्शन के माध्यम से शौर्य और अनुशासन का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें