फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रकम चार गुना कराने का झांसा देकर 4.60 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गाैसपुर निवासी अरबाज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अमीनगर सराय। कंपनी में निवेश कराकर रकम चार गुना कराने का झांसा देकर गौसपुर गांव के इश्तियाक से 4.60 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इसमें पुलिस ने अरबाज निवासी गौसपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


गौसपुर गांव निवासी इश्तियाक ने बताया कि वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात अरबाज से हुई। अरबाज ने आरटी इन्फा प्रीबैक कंपनी से रुपये चार गुना कराने का झांसा दिया। इसके बाद अरबाज ने उसे बहकाकर 2.80 लाख रुपये नकद और 180 रुपये ऑनलाइन ले लिए। इसके बाद रुपये मांगने पर वापस नहीं लौटाए और पंचायत में कुछ समय बाद रुपये लौटाने का वादा भी किया। आरोप लगाया कि इसके बाद रुपये का तकादा करने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी। ठगी की वजह से उसके पिता को दो बार हार्ट अटैक हो चुका है। उन्होंने चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर भी आरोप लगाए। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें