फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाचंडी महायज्ञ की तैयारी पूरी, शनिवार को कलश यात्रा के साथ किया जाएगा शुभारंभ

विज्ञापन
अमनीगर सराय में रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाता पंडाल - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अमीनगर सराय। कस्बा अमीनगर सराय में चैत्र नवरात्र के अवसर पर शनिवार से अलौकिक श्री आयुर्त महाचंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। महायज्ञ से पूर्व कस्बे में कलश यात्रा निकाली जाएगी। महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यज्ञ के लिए लगभग तीन एकड़ में भव्य यज्ञशाला का निर्माण का पंडाल लगाया गया है। यज्ञ में देश भर से लगभग दो सौ पुरोहित शामिल होंगे। यज्ञशाला में विश्रामगृह और पार्किंग के लिए व्यवस्था कराई है।
विज्ञापन

महापुरुषों की पुण्य स्मृति और विश्व में सुख, शांति और समृद्धि के लिए सौ कुंडीय श्री आयुर्त महाचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। श्री त्र्यंबकेश्वर महाराज ने बताया कि बागपत के इतिहास में पहली बार भव्य यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सौ कुंडीय यज्ञशाला के चारों ओर चार वेदी बनाई गई हैं। यज्ञशाला के बीच एक उपवेदी का निर्माण कराया गया है। कस्बे में सुबह कलश यात्रा निकालकर आठ से 11 बजे तक महायज्ञ और शाम चार बजे से श्रीमद्ध देवी भागवत कथा का आयोजन व संत सम्मेलन होगा। सायंकाल में भव्य सामूहिक मंगल आरती होगी। तीन एकड़ में बनाई गई यज्ञशाला में धर्मसभा, भंडारगृह, कुटिया, विश्रामगृह व पार्किंग की व्यवस्था की गई है। श्री त्र्यंबकेश्वर महाराज ने बताया कि महायज्ञ में भारत वर्ष से करीब दो सौ विद्वान पुरोहित भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यज्ञ हमारी सनातन पद्धति है। पाश्चात्य सभ्यता के अपनाने से लोगों ने यज्ञ करना बंद कर दिए है। यज्ञ से चींटी से लेकर ब्रह्म तक सबको उनका हिस्सा प्राप्त होता है।

अमनीगर सराय में पंडाल में यज्ञ तैयार करते हुए- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें