फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कैंटर से लिए मावे के 13 सैंपल, 18 क्विंटल जब्त

विज्ञापन
बागपत वंदना चौक पर कैंटर से दिल्ली जा रहे मावे की जांच करते अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। होली पर्व के मद्देनजर बृहस्पतिवार को एसडीएम अनुभव सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मावा लेकर दिल्ली जा रहे तीन कैंटरों से 13 सैंपल लिए। 18 क्विंटल मावा टीम ने जब्त कर लिया। यह मावा लूंब, किरठल, हसनपुर, कासिमपुर खेड़ी, शिकोहपुर, एलम आदि गांवों से दिल्ली में बेचने को ले जाया जा रहा था।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को राष्ट्र वंदना चौक पर मावा लेकर दिल्ली जा रहे तीन कैंटरों से 13 सैंपल लिए। 18 क्विंटल मावा टीम ने जब्त कर लिया गया। बताया कि विभाग की ओर से 18 मार्च से यह अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक मावे के 40, मसाले के पांच, सॉस के चार सहित मिठाई आदि के 58 सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। साथ ही 850 किग्रा मिलावटी मावा ग्राम धनौरा सिल्वरनगर और बड़ौली में नष्ट कराया गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सैंपल फेल मिलेगा तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य तेल और बेसन के सैंपल लिए
अग्रवाल मंडी टटीरी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार शाम कई दुकानों पर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। कस्बे में सूरजभान के यहां से सरसों सहित अन्य तेलों के चार सैंपल लिए। गोयल स्वीट के यहां से बेसन का सैंपल लिया गया। सभी सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। टीम में अभिहीत अधिकारी चितरंजन कुमार एवं रमेश महिपाल सिंह, सुरेंद्र चौरसिया खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें