फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मधु बनेंगी जैन साध्वी, धूमधाम से हुई मंगल गोद भराई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 6
विज्ञापन

बिनौली। बरनावा की बेटी मधु जैन ग्रहस्थ जीवन से निकलकर मोक्ष मार्ग की ओर बढ़ चली हैं। वह आगामी 9 दिसम्बर को मध्यप्रदेश के सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में आचार्य ज्ञेयसागर महाराज व आर्यिका स्वस्ति भूषण माता के पावन सानिध्य में जैन आर्यिका दीक्षा लेने जा रही हैं। मधु जैन 55 वर्ष की हैं और वह 10वीं पास हैं। इनकी शादी 38 साल पहले शादरा के भोलानाथ नगर निवासी अनिल जैन से हुई थी।
विज्ञापन

शनिवार को उनके जन्म स्थल गांव बरनावा के श्री चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में स्वर्गीय लाला मोतीराम जैन की पुत्री मधु जैन की गोद भराई रस्म पंडित ललित जैन के निर्देशन में प्रातः अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन कर की गई। इस दौरान महिलाओं ने उनकी गोद भरी और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत बैंडबाजों के साथ गांव में विदाई यात्रा निकाल उन्हें विदाई दी गई। पुत्र अमल जैन मुंबई ने विदाई यात्रा का सारथी बनकर अपनी माता के मोक्ष मार्ग पर जाने की भावनाओं को प्रणाम किया। यात्रा में रजनीश जैन, जीवंधर जैन, पंकज जैन, विनेश जैन, भाग चंद जैन, अशोक हर्रा, सतेंद्र जैन, परवीन जैन, संदीप जैन, पप्पल जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें