फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में मधु सैनी व सौरव शर्मा ने बाजी मारी

विज्ञापन
खट्टाप्रहलादपुर गांव के सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कालेज में आयोजित दौड़ प्रतियेगिता में भाग लेत - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
सेठ तारीफ सिंह डिग्री कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सेठ तारीफ सिंह डिग्री कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता में दूसरे दिन खिलाड़ियों ने खूब उत्साह दिखाया। बालिका वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में मधु और बालक वर्ग में सौरव शर्मा प्रथम स्थान पर रहा। डिस्कश थ्रो में साक्षी और रोहित ने बाजी मारी।
बालिका वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में मधु सैनी प्रथम, साक्षी दूसरे और शिवानी तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर की दौड़ में प्राची शर्मा प्रथम, शिवानी शर्मा दूसरे और मधु तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में प्राची शर्मा प्रथम स्थान पर, मधु सैनी दूसरे और साक्षी तीसरे स्थान पर रही। डिस्कश थ्रो में साक्षी प्रथम, मधु दूसरे और प्राची शर्मा तीसरे स्थान पर रही। भाला फेंक में साक्षी प्रथम, मधु सैनी दूसरे और सपना तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में सौरव शर्मा पहले, राहित कुमार दूसरे, विनीत शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में गौतम पहले, आकाश दूसरे और रोहित कुमार तीसरे स्थान पर रहा। 3000 मीटर की दौड़ में वरुण प्रथम, सौरव शर्मा दूसरे और रोहित कुमार तीसरे स्थान पर रहा। भाला फेंक में सौरव शर्मा पहले, सुमित दूसरे और विनीत शर्मा तीसरे स्थान पर रहा। डिस्कश रोहित कुमार पहले, सुमित दूसरे और सौरव शर्मा तीसरे स्थान पर रहा। प्राचार्य डॉ सतेंद्र कुमार, कमलकांत कौशिक, अतुल देव शर्मा, कुलदीप सिंह दहिया, रविंद्र कुमार, अशोक कुमार, संतोष, प्रियंका, भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें