छपार। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए बसेड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री सम्मान निधि में कुछ किसानों को प्रशस्ति पत्र भेंट किए।
शनिवार को बसेड़ा के जनता जनार्दन इंटर कॉलेज परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ कॉलेज के बच्चों ने सरस्वती वंदना से किया। प्रधानाचार्य प्रभात कुमार, जोरावर सिंह प्रबंधक, कमल कुमार नोडल अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित किया। अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी ताकि सभी योजनाएं जन-जन तक पहुंच सकें। सहकारी समिति के प्रबंध निदेशक सोमपाल सिंह ने बताया कि समिति किसानों को तीन लाख रुपये का ऋण तीन प्रतिशत पर दे रही है। स्वयं सहायता समूह का आरएफ स्वीकृत होने का उन्हें पत्र भेंट किया गया। वैन में लगे प्रोजेक्टर से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। शकील अहमद एडीओ पंचायत, देवकुमार एडीओ एजी, नवीन शर्मा पंचायत सचिव, पवन देशवाल प्रधान, प्रविंद्र देशवाल, दिनेश शर्मा, कंवरपाल व रमन देशवाल आदि शामिल रहे।