फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में जिवाना पहुंची ट्रैक्टर रैली, टोल फ्री कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की रात किसानों ने टोल प्लाजा पर किया रात्रि विश्राम, शनिवार सुबह दिल्ली बॉर्डर के लिए करेंगे कूच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। कृषि कानूनों के विरोध में निकाली जा रही ट्रैक्टर रैली शुक्रवार शाम जिवाना टोल प्लाजा पर पहुंच गई। किसानों ने यहां टोल फ्री करा दिया। रात में किसान टोल प्लाजा पर ही विश्राम किया। शनिवार सुबह दिल्ली बॉर्डर के लिए कूच करेंगे।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में आठ जुलाई को सहारनपुर से भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टर मार्च शुरू हुई थी। शामली होते हुए शुक्रवार को यह ट्रैक्टर रैली जिवाना टोल पर पहुंची और विश्राम, जलपान किया। पद यात्रा में शामिल किसानों ने जिवाना स्थित टोल प्लाजा पर रात में धरना दिया। इस दौरान टोल फ्री करा दिया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने बताया कि रात्रि में जिवाना टोल प्लाजा पर विश्राम के दौरान किसानों ने शाम सात बजे से टोल को रात तक फ्री करा दिया। शनिवार को किसानों की पदयात्रा दिल्ली बॉर्डर के लिए कूच कर जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून सरकार वापस नहीं लेगी, तब तक किसान आंदोलन की राह से पीछे नहीं हटेंगे। भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। किसानों पर अत्याचार करने का नतीजा सरकार को आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा। हम इस किसान विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। इस मौके पर उपेंद्र तोमर, ओमप्रकाश, भूपेंद्र प्रधान, मुनेश बरवाला, अरूण फौजी, जुल्ला चौधरी आदि शामिल थे। उधर, टोल मैनेजर दीपक बामनौली ने बताया कि किसानों ने रात के समय टोल को फ्री करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें