फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मानव बस्ती की तलाश के लिए मशीनों की ली जाएगी मदद

Fri, 21 Feb 2025 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
कुर्डी टीले पर खोदाई करते मजदूर। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बड़ौत। तिलवाड़ा टीले पर मानव बस्ती की तलाश करने के लिए मशीनों की मदद ली जा सकती हैं। क्योंकि सिनौली में मशीनों की मदद ली गई थी और इसके बाद ही वहां उत्खनन में तेजी आई थी। वहीं कुर्डी टीले पर बृहस्पतिवार को हुई खोदाई में मृदभांड सामने आए हैं।
विज्ञापन

तिलवाड़ा के आला टीले पर चल रही खोदाई में कुछ पुरावशेष ऐसे मिले हैं जो सिनौली से मिले प्रमाण से मिलते हैं। यहां शवाधान केंद्र से लेकर मानव बस्ती के प्रमाण मिलने की पुष्टि होती दिख रही हैं। यहां पर ट्रेंच से बड़े चबूतरे, बड़े आकार के मिट्टी के पात्र, हड्डियां, मनके समेत ऐसे पुरावशेष मिले हैं। इस तरह के प्रमाण सिनौली साइट से मिल चुके हैं। उम्मीद लगाई जा रही हैं कि यहां के आसपास के खेतों में भी टीम जल्द ट्रेंच लगा सकती हैं।
यह बताया जा रहा है कि मानव बस्ती के प्रमाण तलाशने को यहां बड़ी एक्सरे मशीनों की मदद ली जा सकती हैं। क्योंकि सिनौली में भी एक्सरे मशीनों की मदद ली गई थी। वहीं, कुर्डी टीले पर चल रहे उत्खनन में पुरातत्वविदों के सामने खोदाई के दौरान खंडित मृदभांड सामने आए हैं। पुरात्वविदों को यहां भी उम्मीद है कि मानव बस्ती हो सकती है। क्योंकि अभी तक की खोदाई में कई साक्ष्य ऐसे मिल चुके हैं, जिनके आधार पर यही अंदेशा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें