बागपत जनपद में एक और प्रेमी युगल को ऑनरकिलिंग का खतरा सता रहा है। बुधवार को उन्होंने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एएसपी से अपनी सुरक्षा और आरोपी परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बड़ौत क्षेत्र के गांव बिजरौल के जयदीप तोमर ने बताया कि उसका पांच साल से शेखपुरा गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग-अलग बिरादरी के हैं। उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया हैं। वे दोनों बड़ौत में एक प्राइवेट स्कूल चला रहे हैं। युवती के परिजन इससे खुश नहीं हैं। उन्हें लगातार आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे है।
इससे उन्हें अपनी जान का खतरा बना हुआ है। उन दोनों ने बुधवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एएसपी से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एएसपी अजीजुल हक ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बता दे कि तीन दिन पूर्व काठा गांव के प्रेमी युगल ने भी ऑनरकिलिंग का खतरा जताते हुए एएसपी से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।