फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Thu, 30 Jun 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
भाकियू ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत में  भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्हाेंने कलक्ट्रेट प्रभारी को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


भाकियू कार्यकर्ता छह सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना देकर प्रदर्शन किया। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने बताया कि ईस्टन पेरीफेरल हाईवे के बीच में प्राथमिक विद्यालय आने से छात्रों का भविष्य चौपट हो जाएगा। दूसरे स्थान पर विद्यालय बनवाया जाना चाहिए। निजी नलकूप भी हाईवे की जद में है, उन्हें भी दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए। 

गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर और एएनएम की व्यवस्था कराई जाए। पूर्वी यमुना नहर में रजवाहे निकले हैं उनका टेल तक पानी पहुंचाया जाए। 
विज्ञापन

डूंडा हेडा रटौल से फिरोजपुर विद्युत केंद्र की लाइन को हटवाया जाए। चमरावल विद्युत केंद्र से ललियाना, चमरावल, मंसूरपुर, टाउन को चमरावल विद्युत केंद्र जोड़ा जाए। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन समस्याओं से लोग परेशान हैं।

चेतावनी दी की जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। तेजपाल सिंह, चौधरी इंद्रपाल, हरनारायण यादव, गोपी यादव, महिपाल शर्मा,  आदेश त्यागी, अंकुर त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें