फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 700 महिलाओं को साढ़े आठ करोड़ का ऋण वितरण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। स्त्री शक्ति योजना के तहत नगर के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक होटल में मंगलवार को शिविर लगाया गया। इस दौरान केनरा बैंक से जुड़ी करीब 700 महिलाओं को साढ़े आठ करोड़ का ऋण वितरण किया। इससे महिलाओं की स्वरोजगार की राह आसान होगी।
विज्ञापन

शिविर में जिलेभर की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओंं ने हिस्सा लिया। वहां बैंक के कार्यपालक निदेशक भवेंद्र कुमार ने बताया कि स्त्री शक्ति योजना के तहत करीब 700 से अधिक लाभार्थियों को साढ़े आठ करोड़ का ऋण वितरण किया गया। इससे महिलाएं अपना कोई भी रोजगार कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा आवास, वाहन, संपत्ति व शिक्षा ऋण समेत अन्य व्यक्तिगत ऋण को किफायती ब्याज दरों पर प्रदान किए जा रहे हैं। वहीं बैंक की ओर से भारत सरकार एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के विभिन्न उत्पादों पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस मौके पर आगरा अंचल के महाप्रबंधक रजनीकांत, मिन्हाजुल, राखी, प्रियंका, मोनिका, आरती व पूनम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें