फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के लिए जिला पांच जोन और 13 सेक्टर में बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वतंत्रता दिवस पर जिले में चौकसी के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर जिला पांच जोन और 13 सेक्टर में बांट दिया गया है। साथ ही अफसरों को ड्यूटी भी सौंप दी गई है। इस दौरान नेशनल हाइवे समेत अन्य मार्गों पर 37 जगहों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर जिले में पुलिस अलर्ट रहेगी। इसके लिए मंगलवार को खुफिया विभाग की टीमों ने होटलों और ढाबों पर जाकर चेकिंग भी की। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों के आने पर पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। जिलेभर में 37 जगहों पर वाहनों को रुकवाकर तलाशी लेने के साथ संदिग्धों से पूछताछ भी की जाएगी। इसके लिए स्वतंत्रता दिवस से पहले ही बॉर्डर चौकियों पर विशेष चेकिंग अभियान भी शुरू कर दिए गए हैं। उधर, चौकसी के लिए 13 क्यूआरटी भी तैनात रहेंगी। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है। असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया सेल व सर्विलांस टीमों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें