बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। नोटबंदी के दसवें दिन भी बैंकों और एटीएम पर लोगों की कतारें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मारामारी जारी है। देहात में कई बैंक शाखाओं और एटीएम पर हंगामे हुए।
लोगों का कहना है कि कैश चेंज की रकम कम करने से परेशानी बढ़ गई है। बाजार में छोटे नोट नहीं मिल रहे हैं, जिस कारण लोगों को राहत नहीं मिलती दिख रही। शुक्रवार को भी नोटबंदी के कारण मारामारी का आलम रहा। अग्रवाल मंडी टटीरी, पिलाना, अमीनगर सराय, बालैनी, बिनौली, छपरौली और दाहा समेत जिले के पूरे ग्रामीण क्षेत्र में बैंकों और एटीएम के बाहर लोग कतार में रहें।
अधिकतर बैंकों में कैश खत्म रहा। कई शाखाओं में नोट नहीं बदले गए, जिससे परेशानी हुई। लोगों का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैश चेंज की लिमिट चार हजार से बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन इसे सिर्फ दो हजार रुपये कर दिया गया। इससे लोगों को झटका लगा है। बैंकों से सिर्फ दो हजार रुपये का नोट मिलने से बाजार में छोटे नोट दिखाई देने ही बंद हो गए हैं। इसका सारा असर कारोबार पर पड़ा है। दुकानों पर ग्राहक नहीं है। वेंडिंग सीजन में नोटों की कड़की का दौर जारी है।
बड़ौत। हजार व पांच सौ रुपये के नोट बंद होने के बाद शुक्रवार को भी ग्राहकों ने बिनौली रोड स्थित कैनरा बैंक शाखा पर बैंक अफसरों द्वारा पैसे खत्म करने की बात पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी लोग उलझ गए। हंगामा बढ़ता देख बैंक अधिकारी बैकफुट पर आ गए और लाइन मेें लगे ग्राहकों को रुपये बांटने शुरू किए। तब जाकर हंगामा शांत हुआ।
बडे़ नोटों पर प्रतिबंध लगने के बाद रुपये बदलने और लेने के लिए बैंकों व एटीएम के सामने लगी लाइनें टूटने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को कैनरा बैंक शाखा पर रुपये खत्म होने की सूचना पर ग्राहकों हंगामा शुरू कर दिया। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुधीर दांगी का कहना था कि लोग सुबह से शाम तक बैंकों मेें इस उम्मीद पर लंबी लाइन मेें खडे़ रहते हैं कि उन्हें पैसे मिल जाएंगे, लेकिन बैंक कर्मचारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। आरोप लगाया कि बैंक कर्मचारी बडे़ व्यापारियों व दुकानदारों को आसानी से रुपये उपलब्ध करा रहे हैं। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग उनसे भी उलझ गए।
हंगामा बढ़ता देख बैंक कर्मचारी बैकफुट पर आ गए और ग्राहकों रुपये बांटने शुरू कर दिए, तब जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान अंकित, राजेश, सुरेश, मामचंद, सुखवीर, अमरपाल, आजाद, अनिल, सोहनपाल, अरविंद, प्रकाश, भोपाल, नेत्रपाल रहे। खेकड़ा। शुक्रवार को नगर क्षेत्र की सभी बैंक शाखाओं में सुबह सात बजे से ही नोट बदलवाने को लेकर लोगो ं की लंबी लाइनें लग गई थी। बैंक शाखाओं के खुलने पर जब शाखा प्रबंधकों ने कहा कि जिस बैंक मंे खाता है, उसी बैंक मे संबंधित व्यक्ति के पुराने नोट बदले जाएंगे।
कुछ देर बाद ही वहा लगी लंबी लाइनें छटनी शुरू हो गई। बैंक शाखाओं के बाहर दिन भर खाता धारको की पुराने नोट बदलवाने के लिए भीड़ लगी रहीं और कुछ देर मे ही धनराशि खत्म होने के कारण खाता धारको ंको मायूस होकर लौटना पड़ा। साथ ही अनेक लोगो ने बैंक शाखाओ के बाहर इकटठा होकर जमकर विरोध जताया। नगर की पंजाब नेशनल बैंक शाखा का खाता धारको की धक्का मुक्की के चलते गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। बोबी, फारूख, हंसराज, संजय, कुलदीप, यामीन, उमेश, सुनील रहे।