- वन विभाग की टीम में जंगल में की तेंदुए की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। मवीखुर्द गांव में तेंदुआ दिखने पर ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुआ कुत्तों व बेसहारा गोवंश को अपना शिकार बना रहा है। मंगलवार को भी गांव के जंगल में तेंदुआ देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने जंगल में तेंदुए की तलाश की।
मवीखुद के ग्रामीण पिछले छह दिनों से तेंदुए के डर से भयभीत हैं। तेंदुआ दो बार गांव में घुस चुका है। बेसहारा पशुओं व कुत्तों को अपना शिकार बना रहा है। मंगलवार को गांव के जंगल में फिर तेंदुआ दिखाई दिया। गांव के किसान राहुल पुत्र पप्पू ने बताया कि वह खेतों में पानी देने गया था। उसे जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया। उसने पेड़ पर चढ़कर ग्रामीणों को फोन पर तेंदुए की सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने जंगल में तेंदुए की तलाश की। ग्रामीण रामकिशन, प्रमोद, राहुल, लक्की चौधरी व धर्मपाल ने बताया कि तेंदुए के डर से लोग शाम होते ही घरों में कैद हो जाते है। वन दरोगा देशपाल ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर विभाग की टीम ने जंगल में तेंदुए की तलाश की। ईख के खेत के पास घायल आवारा गोवंश मिला है। तेंदुए की जल्द पकड़ लिया जाएगा।