फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला में ताड़का वध की लीला का मंचन देखने उमड़े लोग

Mon, 03 Oct 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत में श्री आदर्श रामलीला में ताड़का वध के दौरान मंचन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। शहर में चल रही रामलीलाओं में कलाकारों द्वारा विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। बड़ा बाजार में चल रही आदर्श रामलीला कमेटी के सौजन्य से रामलीला के मंच पर भगवान श्रीराम और लक्ष्मण द्वारा ताड़का वध की लीला का मंचन किया। इसमें देवेंद्र, अमन, हलवाई, संजय फौजदार, अनुज कश्यप, जनक, आशु वर्मा, अभिषेक चौहान का सहयोग रहा।
विज्ञापन


दूसरी ओर संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन बागपत द्वारा ठाकुरद्वारा मोहल्ले में रामलीला के मंच पर मारीज सुभाऊ की मस्ती का मंचन किया। इसमें संजय रूहेला, जोंटी, प्रकाश, रमेश वर्मा, प्रदीप जैन, सुदेश वर्मा, सतीश गुप्ता, संजय वर्मा, सुमित त्यागी, दीपक, पिंटू कश्यप, अजय वाल्मीकि, निटू फौजदार रहे। 

दूसरी ओर अग्रवाल मंडी टटीरी में चल रही रामलीला में राम वनवास और दशरथ मरण की लीला का मंचन किया। इसमें प्रेमशंकर शर्मा, संदीप पांचाल, अनिल, युनूस खान, रामकुमार, देवेंद्र, आशु शर्मा, जतीन शर्मा का सहयोग रहा। 
विज्ञापन


अमीनगर सराय। कस्बे के शिव मंदिर के प्रांगण में चल रही रामलीला में राजा दशरथ और कैकेयी का संवाद का चित्रण किया गया। भरत के लिए राज मांगने पर कैकेयी को विवश कर देनेे का मार्मिक दृश्य रहा। इसमें महेश शर्मा, सुशील शर्मा, अनिल शर्मा, वरुण पाराशर, राधेलाल बंसल, महेंद्र मित्तल, प्रेमचंद मित्तल, राकेश गुप्ता, पप्पू लाला, नवीन गुप्ता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें