फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन के न मिलने पर भड़के विधायक

Wed, 15 Jun 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विद्युत समस्या को लेकर नाराजगी जताते विधायक और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली की समस्याओं को लेकर मंगलवार को छपरौली विधायक बिनौली रोड स्थित एक्सईएन द्वितीय के कार्यालय में पहुंचे। दफ्तर में एक्सईएन द्वितीय के न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


बाद मेें  कहा किसानों से अवैध वसूली नहीं होने दी जाएगी। हंगामा बढ़ने की सूचना पर पहुंचे एक्सईएन के साथ वार्ता की और चेतावनी दी  यदि किसी ने किसानों से अवैध वसूली की तो उसे माफी नहीं दी जाएगी।

 पिछले कुछ दिन से छपरौली विधायक वीरपाल राठी को एक्सईएन द्वितीय दफ्तर में तैनात कर्मचारियों द्वारा किसानों के साथ अभद्रता और रिश्वतखोरी करने, क्षेत्र में बिगड़ी बिजली व्यवस्था और किसानों से फूंके ट्रांसफार्मर के नाम पर हो रही अवैध वसूली की शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन


शिकायतों को गंभीरता से लेकर मंगलवार को जैसे ही विधायक एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में पहुंचे तो उन्हें दफ्तर पर एक्सईएन द्वितीय राकेश वार्ष्णेय नहीं मिले।  उन्होंने नाराजगी जताई।

इस दौरान उन्होंने दफ्तर में किसानों से की जा रही रिश्वतखोरी, अभद्रता करने पर कर्मचारियों को लताड़ लगाई। कहा कि किसी भी कीमत पर किसानों से अवैध वसूली बर्दास्त नहीं करूंगा। 

सूचना के करीबन 40 मिनट बाद एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पहुंचे। बाद में विधायक वीरपाल राठी ने एक्सईएन द्वितीय से घंटों तक वार्ता की और दफ्तर में हो रही अवैध वसूली पर अंकुश लगाने के साथ-साथ क्षेत्र में बिगड़ी बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

साथ ही लापरवाह जेई और एसडीओ के खिलाफ एक्शन लेने की बात कहीं। धर्मवीर सिरसली, महेंद्र, राज कुमार, चतर सिंह, अमित, महावीर, नरेश, राजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें