-जल्द ही गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान
फोटो - 4
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। घिटोरा गांव में भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) की पंचायत हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि अगर यूपीएसआईडीसी किसानों की शर्तों के अनुसार समझौता नहीं करती है तो किसान अपनी जमीन पर कब्जा नहीं देगा। समस्या का जल्द समाधान न होने पर किसान अपनी मांगों को लेकर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेेंगे।
उनका कहना था कि जमीन को लेकर किसानों के बीच शर्तों पर हुए समझौते को सरकार नहीं मान रही है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की शर्तों को नहीं माना जाता है तब तक किसान जमीन पर यूनियन कब्जा नहीं होने देंगे। उनका कहना था कि गांव में शनिवार को पुलिस भेजकर किसानों को डराने की कोशिश की गई। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की मांगों को लेकर जल्द ही यूनियन गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव करेगी। पंचायत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजवीर प्रधान, युवा प्रदेश अध्यक्ष रमन चौधरी, अंकित बैंसला, अमित कसाना, जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान, रज्जू, विनीत बैंसला सहित काफी संख्या में यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।