फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रभु भक्ति से मिलता है सुख वैभव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 3
विज्ञापन

बिनौली। बरनावा के श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे 41 दिवसीय शांति विधान में शनिवार को श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ 120 अर्घ्य समर्पित कर भगवान चंद्रप्रभु की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

विधान में पंडित प्रदीप पीयूष जयकुमार जैन ने कहा कि नित्य नियम प्रभु भक्ति करने से सुख वैभव की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि संसारी जीव परमात्मा की भक्ति संसार की सुख सुविधाओं के लिए करता है, परंतु संसार के सुख इंद्रिय सुख हैं। इंद्रिय सुखों की पूर्ति ना आज तक किसी को हुई है ना आगे कभी होने वाली है। उन्होंने कहा कि सत्कर्म से कमाया गया धन ही फलदायी होता। वह सुख और शांति का अनुभव कराता है। शांतिधारा राजकुमार जैन, आशा जैन ने की। विधान में विनम्र जैन, जीवनधर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें