बागपत। जमीन के खाते में नाम दर्ज नहीं होने पर योजनाओं से वंचित किसानों को अब लाभ मिल सकेगा। भाजपा विधायक योगेश धामा ने बताया कि कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में बेटों को भी लाभ मिलेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है।
विधायक योगेश धामा ने बताया कि किसान बीमा योजनाओं का लाभ अब तक सिर्फ उन किसानों को मिलता था, जिनके नाम जमीन होती थी। जबकि किसान के पुत्रों के नाम जमीन के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होते थे, तो उन्हें लाभ नहीं मिलता था। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर योजना का लाभ किसान के परिवार को दिलाने की मांग रखी थी। अब व्यवस्था की गई है कि खेती कार्य में लगे किसान के पुत्रों को भी हादसे के बाद योजनाओं और बीमे का लाभ मिलेगा। कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में यह व्यवस्था की गई है। अभी तक खातेदार और सहखातेदार को ही लाभ दिया जा रहा था। हादसे के बाद अब किसानों को योजना का लाभ मिल सकेगा।