फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमनी विवाद में मवी कलां में संघर्ष, पांच घायल 

Fri, 26 Aug 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मेरठ में हंगामा 5 - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बागपत के मवी कलां गांव में प्लाट के विवाद में बुधवार की रात में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर धारदार हथियार चले। पथराव और फायरिंग हुई। इस दौरान महिला से अभद्रता भी की गई। इसमें महिला समेत पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा। इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

 मवी कलां गांव में बलवीर और तेजपाल के बीच करीब 250 वर्ग मीटर प्लाट को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। कई बार दोनों पक्षों में कहासुनी हो चुकी है। इसे लेकर दोनों पक्ष के लोग बुधवार की रात में आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस दौरान फायरिंग भी हुई। तेजपाल के बेटे शुभम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया वह स्वयं, उसका छोटा भाई देवांश, पिता तेजपाल, दो नाना चैनपाल और सुरेश पाल के अलावा गांव के  रामपाल सिंह घर में बैठे थे।
  उसकी मम्मी सीमा देवी खाना बना रही थी। इसी दौरान पुष्पेंद्र, उसके पिता बलवीर, उसकी पत्नी गीता के अलावा बिजवाड़ा गांव का सोनू और दो अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला पिस्टल और तमंचों से फायरिंग की और पथराव भी किया। इसमें उसके पिता तेजपाल सिंह, भाई देवांश, नाना सुरेश पाल घायल हो गए। आरोपियों के खिलाफ संगीन धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई। 
विज्ञापन

दूसरी पक्ष के पुष्पेंद्र ने आरोप लगाया  तेजपाल, उसके बेटे शुभम, देवांश के अलावा सुरेश, चमन और सीमा ने घर में घुसकर उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया। बचाव में आए उसके पिता के साथ भी मारपीट की। उसने आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। आरोपियों के खिलाफ भी संगीन धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई।
 पुलिस ने  आरोपी पुष्पेंद्र, उसकी पत्नी गीता, पिता बलवीर के अलावा सोनू , दूसरे पक्ष से तेजपाल और सुरेश पाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेजा। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा जमीन विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

पुलिस की लापरवाही से हुआ बवाल 
बागपत। मवी कलां में बवाल पुलिस की लापरवाही का नतीजा है। प्लाट के विवाद की शिकायत पुलिस से की गई थी। बुधवार सुबह पुष्पेंद्र और उसके पिता बलवीर ने कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले को अवगत कराया था। इसके बाद भी पुलिस ने केस को गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा यह हुआ रात को दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर संघर्ष हुआ। कोतवाली एसएसआई लोकेंद्र शर्मा ने कहा इस मामले में पुलिस से शिकायत करने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें