फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारी से 50 हजार रुपये लूटे 

Fri, 26 Aug 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
बागपत के लधवाड़ी-नौरोजपुर गुर्जर मार्ग पर पशु व्यापारी यासीन को बदमाशों ने ईख के खेत में बंधक बनाकर 50 हजार रुपये लूट लिए। इसके अलावा मुबारिकपुर मोड़ के पास बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक से पांच हजार रुपये नगद और मोबाइल लूट लिया। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
  लधवाड़ी गांव के बदरू ने बताया उनके भाई यासीन पशुओं का व्यापार करते हैं। बुधवार को नौरोजपुर गुर्जर गांव में भैंस खरीदने के लिए गए थे। शाम करीब छह बजे नौरोजपुर गुर्जर गांव से अपने घर पैदल आ रहे थे। जैसे ही वे लधवाड़ी और नौरोजपुर गुर्जर गांव के बीच में पहुंचे, तभी दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश उनको जबरदस्ती ईख के खेत में ले गए।
  वहां बदमाशों ने उनसे 50 हजार रुपये नगद और अन्य सामान लूट लिया। घटना का पता चलते ही मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने बदमाशों को जंगल में तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली एसएसआई लोकेंद्र शर्मा का कहना है कि इस संबंध में किसी ने शिकायत नहीं की है। 
विज्ञापन

 इसके अलावा सैदपुर निवासी राजीव प्राइवेट चिकित्सक हैं। बुधवार की रात में करीब आठ बजे रटौल गांव के मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे मुबारिकपुर गांव के मोड़ के पास पहुंचे, तभी तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक कर पांच हजार रुपये नगद और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने रटौल चौकी पर घटना की शिकायत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें