चांदीनगर। रटौल गांव में मंगलवार की रात में चोरों ने परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर नगदी समेत लाखों का जेवर और सामान लेकर भाग गए। परिजन को सुबह के घर में सामान बिखरा मिला। पीड़ित ने रटौल चौकी में चोरी की तहरीर दी। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रटौल के रोहित पुत्र राम पाल ने बताया कि वह मंगलवार की रात में परिवार के साथ घर पर सो रहा था। रात के समय चोर छत के रास्ते मकान के अंदर घुसे और परिवार के सदस्यों को सोते समय नशीला पदार्थ सुंघा दिया। चोर कमरे की अलमारी में रखे साठ हजार रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। उन्हें सुबह जागने पर घर का सामान बिखरा देखने पर चोरी के बारे में जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि मकान से करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। चोरी की घटना के खिलाफ पड़ोस व परिवार के लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया ओर चोरी के जल्द खुलासे की मांग की । पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी।
मोहल्ले में 15 दिन पहले भी हुई थी चोरी, ग्रामीणों में रोष
चांदीनगर। ग्रामीणों ने कहा पंद्रह दिन पहले भी मोहल्ले में चोरी की घटना हुई थी। चोर राजिंद्र के घर में दीवार फांदकर घुसे। परिजनों के शोर मचाने पर चोर भाग खड़े थे। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दो महीने पहले लॉक डाउन के दौरान चोर श्मशान घाट से समरसेबल चुराकर ले गए। पुलिस इसका भी खुलासा नहीं कर पाई है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में रोष है । उन्होंने चोरी का जल्द खुलासा न होने पर एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी ।