फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूंए में गिरकर 55 वर्षीय किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कूंए में गिरकर 55 वर्षीय किसान की मौत
विज्ञापन

छपरौली। शबगा गांव के जंगल में शुक्रवार रात कुएं में गिरकर किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव कुएं से निकाला। शनिवार सुबह गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

शबगा गांव निवासी 55 वर्षीय कालू पुत्र मामचंद खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। शुक्रवार को वह ट्रैक्टर लेकर खेत में गया था। जब देर रात तक भी किसान घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। खेत में एक सूखे कुएं के पास उसका ट्रैक्टर खड़ा मिला। परिजनों ने आसपास के खेतों में उसकी तलाश की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। बाद में कुएं में टॉर्च लगाकर देखा तो शव पड़ा मिला। परिजनों ने शव को बाहर निकाला। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के चार पुत्र व एक पुत्री है। शनिवार को गमगीन माहौल में किसान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें