स्पोर्ट्स स्टेडियम मे जिला एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वर्गीय चौधरी सहेंद्र सिंह रोहटिया की याद में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जनपद की युवा प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। सौ मीटर फर्राटा दौड़ चित्रा और कुणाल ने जीती।
प्रतियोगिता का शुभारंभ चौधरी रामपाल सिंह रोहटिया ने फीता काटकर किया। सौ मीटर फर्राटा दौड़ बालक वर्ग में कुणाल, नितिन और साहिल, बालिका वर्ग में चित्रा, गरिमा और प्रांशु, 400 मीटर बालक वर्ग में कामिल, देव और सिद्धांत, बालिका वर्ग में गुरुवाणी, इसराना और गरिमा, एक किलोमीटर बालक वर्ग दौड़ में मनोज, तालिब और अभय कुमार, दो किलोमीटर बालक वर्ग में पंकज, सन्नी और उज्ज्वल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य नरेद्र शर्मा ने किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को नगद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला एथलेटिक संघ सचिव जगसोरण आर्य, एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक, राजेश गौड़, नरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र प्रताप, समरकांत, सचिन, नरेश शर्मा, रामचंद्र आदि मौजूद रहे।