शहीद स्थल पर दी क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि
बड़ौत। बिजरौल गांव मेें बृहस्पतिवार को अमर शहीद बाबा शाहमल का शहादत दिवस पर शहीद स्थल पर शहीदों को नमन किया और यज्ञ का आयोजन किया। शहीद स्थल पर बिजरौल गांव में सुबह यज्ञ किया गया। 162 वर्ष पूर्व बिजरौल गांव के 32 चुने सम्मानित व्यक्तियों को वट वृक्ष पर फांसी के फंदे पर लटका दिया था। उन्हें याद किया। बुधवार को काफी संख्या में आसपास के सम्मानित लोगों ने उत्साहपूर्वक शहीदों को पुष्प भेंट किए। इसमें वाजिदपुर, बड़ौत, क्रांतिकारी गांव बसाद, सिरसली, पट्टी, बिजवाड़ा, जौहड़ी, खेड़ी, रंछाड़, बामनौली गांव के लोगों ने भगा लिया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर सतपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान, चौधरी यशपाल सिंह, रविंद्र प्रधान, महेश पाल, गौरव बड़ौत, संजीव चौधरी, प्रहलाद बामनौली, मुकेश लौहड्डा, ओमबीर, सतबीर प्रधान, सतपाल प्रधान, राजेंद्र मास्टर, धर्मपाल, नेपाल सिंह, नगेंद्र ठेकेदार, दिपेंद्र आदि उपस्थित थे। इन सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीदों को याद किया। चौधरी यशपाल सिंह ने बताया कि आज भी यह बड़ का पेड़ शहीदों की याद दिलाता है।
----
बाबा शाहमल के शहादत दिवस नहीं पहुंचा कोई अधिकारी
बड़ौत। शहीद बाबा शाहमल के शहादत दिवस पर मात्र एक सपा नेता के अलावा किसी नेता ने नमन करने की जरूरत नहीं समझी। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी वहां नहीं पहुंचे। जबकि इसकी सूचना सभी को दी गई थी।