फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी मतगणना स्थलों पर तैनात रहेगी मेडिकल टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी मतगणना स्थलों पर तैनात रहेगी मेडिकल टीम
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर रहेगी कोविड हेल्प व एंबुलेंस
बड़ौत। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर पंचायत चुनाव की मतगणना में कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रशासन ने इंतजाम किया है। इसके लिए उप निर्वाचन अधिकारी दुर्गेश मिश्र ने सभी मतगणना स्थलों पर मेडिकल टीम की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं। मतगणना के दौरान यदि किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होती है तो टीम तत्काल उपचार देगी।
मतदान के दौरान कई कर्मचारियों की हालत बिगड़ने की शिकायतें आई थीं। कर्मचारियों को उपचार नहीं मिलने से परेशानी हुई। इसके चलते कर्मचारी और अधिकारी दोनों परेशान थे। मतगणना के दौरान ऐसा न हो इसके लिए पहले से ही तैयारी की गई है। मतगणना के दौरान सभी स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मौजूद रहेगी। ये टीम न केवल कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग करेगी बल्कि जरूरत पड़ने पर उन्हें उपचार भी देगी। अगर किसी भी कर्मचारी या अभिकर्ता की हालत बिगड़ती है तो उसे मौके पर ही उपचार मिल सकेगा। इसके अलावा सभी मतगणना स्थलों पर कोरोना हेल्पडेस्क स्थापित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले एसडीएम----
बड़ौत। इस संबंध में एसडीएम एवं उप निर्वाचन अधिकारी दुर्गेश मिश्र का कहना है कि मतगणना के साथ-साथ कर्मचारियों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी मतगणना स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम एंबुलेंस के साथ तैनात की जाएगी।
मुकेश पंवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें