फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड 368 संक्रमित मिले, चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में शनिवार को अब तक सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। दो बैंक कर्मचारियों व निजी अस्पताल के कर्मचारी समेत 368 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और चार लोगों की मौत हो गई। 137 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। अब जिले में 4721 संक्रमित हो गए हैं और 70 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराकर सैनिटाइजेशन कराया है। सविलांस की टीम सील किए क्षेत्र में निगरानी करेगी और संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जाएगी। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि अब जिले में 1397 केस एक्टिव हो गए हैं। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार को इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बड़ौत के दो निजी अस्पतालों के कर्मचारी के अतिरिक्त आवास विकास कॉलोनी, सरूरपुर कलां, सांकरौद, हसनपुर मसूरी, आदर्श नगर बड़ौत, भड़ल, सूर्या नगर बिनौली, ठाकुरद्वारा बड़ौत, डौलचा, गांधी रोड बड़ौत में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर एरिया को सील कर दिया है। कंटेनमेंट जोन में लोगों के आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। इन क्षेत्रों में लोगों को जरूरत के सामान की होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई जाएगी। सर्विलांस की टीम कंटेनमेंट जोन में निगरानी करेंगी और संक्रमित मिलें लोगों की संपर्क में आने वाले लोगों की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें