फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वलीमे की दावत में चले चाकू, पथराव भी किया, दूल्हे के फुफेरे भाई समेत चार मेहमान घायल, एक की हालत नाजुक

Mon, 23 Oct 2023 05:19 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : वलीमे की दावत में मेहमानों पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस दौरान पथराव भी किया गया। हमले में दूल्हे के फुफेरे भाई समेत चार मेहमान घायल हो गए। इनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में शहर के केतीपुरा मोहल्ले में बर्फखाने के पास वलीमे की दावत में चाकू और पत्थर चल गए। जिसमें दूल्हे के फुफेरे भाई समेत चार मेहमान घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीन हमलावरों को हिरासत में ले लिया और घायलों का सीएचसी में उपचार कराया, जहां से तीन घायलों को रेफर कर दिया। जिसमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन


अमीनगर सराय के रहने वाले जैद ने बताया कि वह अपने चाचा आफताब, आरिफ, महताब के साथ ममेरे भाई साहिल की शादी में वलीमे की दावत में आया था। बताया कि दावत के दौरान प्यास लगने पर खाना खिला रहे युवकों से उसने पानी मांग लिया। तभी वहां खड़े एक युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया। उसने विरोध किया तो कई युवकों ने पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। तभी उसे बचाने आये चाचा आफताब पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान उनके साथी आरिफ और मेहताब को भी पकड़कर पीटकर घायल कर दिया गया।

आरोप लगाया कि दावत में आए अन्य लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उन पर हमलावरों ने पथराव कर दिया। जिससे कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और हमलावर पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।

वहीं, घायलों का सीएचसी में उपचार कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आफताब की हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत
विज्ञापन

इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें