सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में बुधवार को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 400 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में खुशी और बालक वर्ग में अक्षय ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल डायरेक्टर अनुराग जैन, निर्देशिका चारू जैन, शिक्षा निदेशक निर्दोष शर्मा और प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने फीता काटकर और कबूतर उड़ा कर किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में अमेजॉन, एवरेस्ट, नाइल व पैसिफिक नाम से 4 टीमें बनाई गई। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में वीर शिवांग ने प्रथम, जयराज, कार्तिक ने द्वितीय और हर्षित व वंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में खुशी, दीपा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में अक्षय ने प्रथम, निशांत ने द्वितीय और शिवम राठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि वॉलीबाल में पैसेफिक हाउस के छात्रों ने जीत हासिल की। इस दौरान सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।