फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में जाकर शराबी बोला- मैं डीजीपी हूं, कोई ज्यादा बोला तो अंदर करा दूंगा

Fri, 14 Apr 2017 04:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
शराबी बोला मैं डीजीपी हूं
विज्ञापन
बड़ौत में भारतीय स्टेट बैंक में एक शराबी ने जमकर उधम मचाया। जो भी उसे समझाने का प्रयास करता है तो वह कहता मैं डीजीपी हूं, अंदर करा दूंगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कोतवाली ले गई। हवालात में भी वह पुलिस का सिरदर्द बना रहा। 
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में बृहस्पतिवार को शराब पीये एक युवक पहुंचा और जोर-जोर से गाली देने लगा। इससे बैंक में मौजूद ग्राहकों में हड़कंप मच गया। जब सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो कहने लगा मै डीजीपी हूं तुम्हें देख लूंगा। वहां मौजूद लोगों ने भी उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। 

इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस बैंक पहुंची। पुलिस ने जब उसे वहां से ले जाने का प्रयास किया तो वह पुलिस से भी उलझ गया। बामुश्किल पुलिसकर्मियों ने उसे गाड़ी में बैठाया और उसे कोतवाली ले आई। हवालात में भी बंद होने पर वह पुलिस के लिए सिरदर्द बना रहा। जो भी पुलिसकर्मी उधर से गुजरता, वह उसे गाली देने लगता था। बाद में पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और नशा उतरने पर वह पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगा। पुलिस ने उसे दफा 34 में बंद कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें