फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशबू बनकर लौटी खैरून

Fri, 07 Apr 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बागपत कचहरी में दीपक और खुशबू से जानकारी लेती महिला पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। फौलादनगर से संदिग्ध हालात में लापता हुई खैरून पुलिस सुरक्षा के बीच मेडिकल के लिए लौटी। वह धर्म परिवर्तन कर खैरून से खुशबू बन गई और प्रेमी दीपक से कोर्ट मैरिज कर ली।  हाईकोर्ट के आदेश पर कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए आई थी। इस बीच उसके परिजनों ने हंगामा किया। दंपति ने हमले का आरोप लगाया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव बन गया।
विज्ञापन


दोघट के गांव फौलादनगर निवासी दीपक का पड़ोस की युवती खैरून से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों 17 मार्च को अपने घर से चले गए थे। खैरून के मुताबिक उसने अपनी मर्जी से दीपक के साथ घर से जाकर बड़ौत में 24 मार्च को धर्म परिवर्तन किया। अगले दिन गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी की। इन दोनों ने हाईकोर्ट की शरण ली और कोर्ट मैरिज की। 

हाईकोर्ट के आदेश पर बागपत कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए बृहस्पतिवार सुबह जाने लगी। युवती के साथ उसका पति दीपक और पुलिस वाले भी थे। कचहरी के गेट के पास पहुंचते ही युवती के परिजनों और रिश्तेदारों ने उन पर हमला कर दिया। उसको उठाकर ले जाने का प्रयास किया। इसके प्रेमी के साथ भी मारपीट की। पुलिस, अधिवक्ता और अन्य लोगों ने किसी तरह उनकी जान बचाई।  
विज्ञापन


पुलिस अफसरों को घटना की जानकारी दी। इससे अधिकारी टेंशन में आ गए। काफी संख्या में पुलिस पहुंची और कड़ी सुरक्षा में उसका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके बाद पुलिस वाले उसको बयान दर्ज करने के लिए कोर्ट लेकर पहुंचे। कचहरी चौकी प्रभारी ने बताया बयान दर्ज कराने आई युवती के साथ उसके परिजनों ने झगड़ा किया था। वे उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहे थे।  उधर, फौलादनगर मुस्लिम बहुल है। इस घटना के बाद पुलिस  ने दीपक के घर पर पुलिस तैनात कर दी। 

दीपक की हुई खुशबू

बागपत। खूशबू का बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में मेडिकल हुआ और कोर्ट में बयान दर्ज हुए। दोघट थानाध्यक्ष रणवीर सिंह यादव ने बताया कोर्ट ने युवक और युवती को एक साथ रहने की अनुमति दे दी है। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में दोनों चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें