फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पशु के अवशेष मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में पशु के अवशेष मिले
विज्ञापन

बागपत। मेरठ रोड पर हिना गार्डन के सामने खाली खेत में पशु के अवशेष पड़े मिले। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गोकशी की आशंका जताते हुए हंगामा किया। पुलिस ने अवशेष का सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाया है। पुलिस ने अवशेषों को मिट्टी में दफना दिया।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित हिना गार्डन मैरिज होम के सामने खाली पड़े खेत में पशु के अवशेष पड़े मिले। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया फोर्स के साथ पहुंचे। विश्व हिंदू परिषद, भाजपा युवा मोर्चा, भगवान सेना के पदाधिकारी भी पहुंचे और गोकशी की आशंका जताते हुए हंगामा किया। भाजयुमो के नगर अध्यक्ष सुधारस चौहान ने कहा कि यदि शीघ्र घटना का खुलासा नहीं किया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। पुलिस से उनकी नोक झोक भी हुई। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने जल्द खुलासे का आश्वासन देकर मामला शांत किया। पुलिस ने अवशेष का सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाया। हंगामा करने वालों में विहिप नगर महामंत्री विक्की चौहान, सुनील चौहान, सुनील मुखिया, प्रदीप कुमार, रिंकू, अनिल, सचिन, राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें