फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को करंट लगाकर मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को करंट लगाकर मारने की कोशिश
विज्ञापन

बागपत। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने महिला को बिजली का करंट लगाकर मारने की कोशिश की। जब वह बच गई तो लाठी डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। महिला किसी तरह जान बचाकर मायके पहुंची। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बिनौली थाना क्षेत्र के पिचौकरा गांव निवासी पूनम ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले मेरठ जिले के अरनावली गांव के युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। कई बार मारपीट कर घर से भी निकाला। लेकिन सामाजिक स्तर पर फैसला करा दिया गया। आरोप है कि पति उसके साथ अमानवीय कृत्य करता है। 15 अगस्त को पति, सास, ससुर ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की और प्राइवेट पार्ट पर प्रहार किए। आरोप है कि बिजली का करंट लगाकर मारने की कोशिश की। जब वह बच गई तो उसे अधमरा कर दिया। किसी तरह वह अपने मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। शनिवार को परिजन महिला को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे। महिला ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने बिनौली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्र्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें