खेकड़ा। पुलिस ने पाठशाला पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान गाजियाबाद जा रहा 58 पशुओं से लदा ट्रक पकड़ा। उससे दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली पुलिस शनिवार रात पाठशाला पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बागपत की ओर से एक ट्रक वहां पहुंचा। पुलिस ने ट्रक रुकवाकर चेक किया। उसमें क्रूरतापूर्वक भूसे की तरह छोटे-बडे़ 58 पशु लदे मिले। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसमें सवार दो पशु तस्करों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली में पशु तस्करों से पूछताछ की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार किए दोनों पशु तस्कर बागपत के केतीपुरा मोहल्ला निवासी आस मोहम्मद और शारिम हैं। ये दोनों ट्रक में लदे पशुओं को कटान के लिए गाजियाबाद ले जा रहे थे। रविवार को दोनों का पशु क्रूरता में चालान कर दिया। बरामद पशुओं को बागपत पशु आश्रय स्थल भिजवा दिया है। संवाद