फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आईजीआरएस में खेकड़ा ने 14वीं तो बागपत को 247वीं रैंक मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
- बड़ौत तहसील का मिला 182वां और बागपत को 247वां स्थान, खेकड़ा की रैंक में लगातार सुधार हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शिकायतों का निस्तारण करने में खेकड़ा तहसील ने प्रदेश की रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है जो 67वें स्थान से 14वें स्थान पर पहुंची गई है। वहीं बागपत की 247वीं तो बड़ौत की 182वीं रैंक आई है। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण और शिकायतकर्ताओं के फीडबैक के बाद यह रैंक जारी की गई है।
विज्ञापन

शासन से बुधवार को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण करने की रैंकिंग जारी की गई थी। प्रदेश में 350 तहसील है और इनमें खेकड़ा तहसील ने 14वां स्थान हासिल किया। खेकड़ा तहसील का जून माह में 323 तो जुलाई माह में 67वां स्थान था। इस तरह खेकड़ा तहसील के अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण को लेकर काफी कार्य किया और प्रदेश में 14वां स्थान प्राप्त कर सभी को पछाड़ दिया। वहीं बागपत तहसील की स्थिति अधिक खराब रही और 247वीं रैंक आई। बड़ौत तहसील को 182वीं रैंक मिली है। एडीएम पंकज वर्मा ने सभी को शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें