बागपत के बड़ौत के कस्बा छपरौली में किसानों की बैठक में तहसील में देश खाप के चौधरी द्वारा सुनाए फैसले का किसानों ने समर्थन किया और मिल को गन्ना देने का ऐलान किया।
श्याम सिंह के आवास पर रणबीर सिंह की अध्यक्षता और विकास प्रधान बाछौड़ के संचालन में हुई बैठक में प्रस्ताव रखा जो फैसला देश खाप चौरासी के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने मिल के संबंध में लिया है, वह फैसला छपरौली क्षेत्र के किसानों को भी मंजूर है। विकास प्रधान ने कहा सभी किसान अपने खेत से गन्ना काटने का काम करें। उसके समर्थन में सोहनवीर, राज कुमार प्रधान बदरखा, पुष्पेंद्र प्रधान, महीपाल, विक्रम आर्य, रणवीर मास्टर, सोनू, नीटा पहलवान, राजीव, कुक्कू प्रधान, महीपाल, वेद पाल, दादा ओमपाल, महीपाल रठौड़ा, देवराज प्रधान, सुखपाल, मुकंदपुर, सतेंद्र प्रधान, हलालपुर, ओमपाल, कर्ण सिंह, ओमवीर, कृष्णपाल, वीर सैन, चांदनहैडी, सुधीर, सोमपाल, सतेंद्र, शबगा आदि रहे।