फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत खनन को लेकर संघर्ष, तीन घायल

Tue, 04 Apr 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बागपत यमुना खादर में हमले के विरोध में सीएचसी में हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। यमुना में बालू खनन करने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है। पुराना कस्बा निवासी अमित वाल्मीकि ने बताया उनको यमुना खादर में पट्टे की जमीन मिली है। कस्बा का ही अमित गुर्जर उनके खेत से बालू का अवैध खनन करता है। उसको कई बार मना किया, लेकिन उसने खनन करना बंद नहीं किया।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी अमित गुर्जर ने अपने साथियों के साथ खेत में आकर हमला बोल दिया। इससे उसकी और उसके चाचा घायल हो गए। उधर आरोपी अमित गुर्जर ने कहा विपक्षी उनके खेत में खनन कर रहे थे। मना करने पर उस पर हमला किया। परिजन घायलों को लेकर सीएचसी लेकर पहुंचे। 

वहां भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इससे वहां काफी हंगामा हुआ। स्टाफ को दरवाजे तक बंद करने पड़े। पुलिस ने उनको समझा-बुझाकर शांत किया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा दो पक्षों में मामूली विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें