फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: बागपत में भारी वाहनों का प्रवेश बंद, वनवे हुआ नेशनल हाईवे, आसमान से रखी जाएगी सब पर नजर

Thu, 10 Jul 2025 11:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: पुरा महादेव मंदिर में कांवड़ मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं जिले को तीन सुपर जोन के साथ आठ जोन और 32 सेक्टरों में बांटा गया है। 55 ड्रोन के साथ ही 400 से अधिक सीसीटीवी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
जल लेकर बापगपत से गुजरते कांवड़िये। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर भारी वाहनों का प्रवेश बृहस्पतिवार रात से बंद कर दिया गया। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे भी वनवे कर दिया गया। इसमें एक तरफ कांवड़िए तो दूसरी तरफ से हल्के वाहनों को निकाला जाएगा। उधर, पुरा महादेव मंदिर में भी कांवड़ मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। वहां पर सीसीटीवी का कंट्रोल रूम और मेला कोतवाली भी स्थापित कर दी गई।
विज्ञापन

 

हरिद्वार और गोमुख से कांवड़ लेकर आने वाले लाखों कांवड़िए जिले के विभिन्न मार्गों से अपने गंतव्य की तरफ रवाना होते हैं। इस दौरान हल्के और भारी वाहनों के संचालन से हादसे होने का खतरा भी बना रहता है। इसके लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान भी लागू कर दिया है। इसमें जिले के सभी बाॅर्डर पर भारी वाहनों को रोककर निर्धारित मार्गों से भेज दिया जाएगा। इसके अलावा 16 जुलाई से हल्के वाहनों का आवागमन भी बंद करा दिया जाएगा।
 

तीन सुपर जोन और आठ जोन में बांटा जिला
कांवड़ यात्रा को लेकर बागपत जनपद तीन सुपर जोन, आठ जोन और 32 सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए गांवों में बैठकें कर शासन से जारी डीजे के मानक बता दिए गए और अन्य विभागों को भी अलर्ट कर दिया गया है। कांवड़ मार्गों पर 66 मोबाइल सब सेक्टर चलाई जाएंगी, जो हादसा या अन्य घटनाएं होने पर मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालेंगी।
 

कांवड़ियों के वेश में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
कांवड़ यात्रा और मेला संपन्न कराने के लिए 500 पुलिसकर्मियों के साथ साढ़े सात कंपनी पीएसी, एक कंपनी रेपिड एक्शन फोर्स तैनात की गई है। इसके अलावा 500 पुलिसकर्मी कांवड़ियों के वेश में कांवड़ मार्गों और मेला परिसर में तैनात रहेंगे, जो संदिग्ध लोगों पर नजर भी रखेंगे। इसके लिए 12 पिकेट, छह वाच टावर तैयार किए गए हैं। इसके अलावा 55 ड्रोन कैमरे भी मंगवाए गए हैं।
 

ये बोले एसपी 
कांवड़ यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसमें सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ यात्रा संपन्न होने तक जिले में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा और नेशनल हाईवे वनवे कर दिया गया है। जिले में कांवड़ियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -सूरज कुमार राय, एसपी।
 
विज्ञापन

बागपत और मुजफ्फरनगर के अफसरों की बैठक हुई
कांवड़ यात्रा को लेकर बृहस्पतिवार को भड़ल चौकी पर मुजफ्फरनगर और बागपत जिले के पुलिस अफसरों की बैठक हुई। बैठक में दोनों जनपदों के अफसरों को आपसी संपर्क रखने के साथ सहयोग करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा कांवड़ यात्रा के दौरान होने वाली घटनाओं की सूचनाएं आदान प्रदान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ बड़ौत विजय कुमार, सीओ बुढ़ाना गजेंद्रपाल सिंह के अलावा इंस्पेक्टर और दरोगा शामिल रहे। उधर, ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें