फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: बागपत में सुबह भूकंप जैसे झटकों से हिली ज़मीन, कई घरों में सोफा और मेज तक कांपे

Thu, 10 Jul 2025 09:58 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में गुरुवार सुबह करीब 9:10 बजे ज़मीन में हल्के झटके महसूस किए गए। कई घरों में सोफा, मेज और रिमोट तक हिलते दिखे। लोग डरकर बाहर निकल आए। 
विज्ञापन
Earthquake - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत में गुरुवार सुबह करीब 9:10 बजे बागपत जनपद के कई इलाकों में अचानक ज़मीन कांपने का एहसास हुआ। हल्के झटकों ने कुछ सेकंड तक लोगों को बेचैन कर दिया।

 

घरों में बैठे लोगों को महसूस हुआ कि उनके फर्नीचर हिल रहे हैं। कई लोगों ने देखा कि सोफा, मेज और यहां तक कि टीवी का रिमोट भी अपनी जगह से हिल रहा है। दोघट कस्बे की अरूणा ने बताया कि वह हाल में बैठी थीं तभी सोफा हिलने लगा। शुरुआत में लगा कि कोई भारी वाहन निकला है, लेकिन जब टेबल पर रखा रिमोट भी हिला, तो उन्हें भूकंप का शक हुआ।

 

बड़ौत निवासी प्रभा ने कहा, 'मैं रसोई में थी, तभी दीवार से टिके बर्तन खड़कने लगे। बच्चे डर गए, तो मैं तुरंत बाहर निकल आई।'

विज्ञापन

स्थानीय निवासियों को क्या करना चाहिए?
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी तरह की अफवाहों से बचें। केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर ही विश्वास करें।
विज्ञापन

भूकंप के समय क्या करें?
-भारी अलमारियों, खिड़की, कांच या दीवार से दूर रहें।
-किसी मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे सिर व गर्दन को ढककर छिपें।
-बाहर हैं तो खुले मैदान में जाएं, पेड़-पोल से दूरी रखें।
-लिफ्ट का प्रयोग न करें, सीढ़ियों से उतरें।
-शांत रहें और दूसरों को भी शांत रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें