फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कांवड़ मेले का समापन, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Fri, 28 Feb 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
ऊं नम: ​शिवाय:- बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में जला​भिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बागपत/बालैनी। पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की। वहीं श्रद्धालुओं ने मेले में खरीदारी की।
विज्ञापन

पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए सुबह से श्रद्धालु पहुंचने शुरु हो गए थे। मेले के अंतिम दिन मंदिर के आसपास गांव के हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी मंदिर में चतुर्दशी का जलाभिषेक किया गया। मंदिर में पांच हजार श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

इसके अलावा परशुराम खेड़ा में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में खरीदारी की। वहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर और मेला परिसर में पुलिस तैनात रही। मंदिर में बनाए गए कंट्रोल रूम से भी मेले में निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें