जलाभिषेक के लिए हरियाणा और बागपत के कावडिय़े हरिद्वार में जल लेने के लिए रवाना हो गए है।
- फोटो : amar ujla
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बोल बम, बम-बम के जयकारे लगाते हुए शिवभक्त कावंडिए शिवालयों की ओर बढ़े चले जा रहे हैं। हाईवे पर स्थित प्राचीन गुफा वाले बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं माथा टेकाकर सुख शांति की प्रार्थना की।
फाल्गुनी माह की महाशिवरात्रि के पर्व को देखते हुए हरिद्वार से गंगा जल लेकर शिवभक्त कावंडिए बोल बम, बम-बम के जयकारे लगाते हुए शिवालयों की ओर बढ़ते जा रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त हाईवे से होते हुए हरियाणा से होते हुए गणतव्य को जा रहे हैं। हाईवे पर पड़ने वाले मंदिरों में कावंड़ियों के लिए आराम की व्यवस्था कराई गई। प्राचीन गुफा मंदिर में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने फाल्गुनी माह को देखते बाबा का जलाभिषेक किया। परिवार में सुख शांति के लिए प्रार्थना की गई। मंदिर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद का वितरण किया गया। दूर दराज क्षेत्रों से आए लोगों ने भंडारे लगाए। मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। पुरा महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पर्व की तैयारियां जोरों पर चली हुई है। प्रशासन से लेकर मंदिर समिति के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं।