फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लूंब गांव में कलश यात्रा निकाली, ग्रामीणों ने की पुष्पवर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 9
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। लूंब गांव के प्राचीन सिद्धेश्वर शिव मंदिर में भगवान शनिदेव की मूर्ति स्थापना से पहले महिलाओं ने बृहस्पतिवार को कलश यात्रा निकाली, जहां 16 अक्तूबर को भगवान शनिदेव की मूर्ति स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

लूंब गांव के प्राचीन सिद्धेश्वर शिव मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से निकाली गई, जिसमें भजनों ने माहौल भक्तिमय कर दिया। कलश यात्रा पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा की। पूरे गांव में भ्रमण के बाद कलश यात्रा मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। पंडित महेश शर्मा ने बताया कि 15 अक्तूबर को संपूर्ण गांव में भगवान शनिदेव की मूर्ति की परिक्रमा की जाएगी और 16 अक्तूबर को मूर्ति स्थापना होगी। इसके बाद भंडारे में प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस मौके पर सचिन शर्मा, सुभाष शर्मा, सुनील शर्मा, मास्टर जयप्रकाश शर्मा, यशवीर सिंह, लोकेश शर्मा, दुर्गेश महेश्वरी, हरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, संजय कश्यप, नरेश शर्मा, जगबीर मिस्त्री, लाला पंडित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें