फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: क्रिकेट में कलाम व वॉलीबॉल में भगत हाउस जीता

विज्ञापन
बिनौली के न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल में वॉलीवाल प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : kahtua
विज्ञापन
बिनौली। न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल बिनौली में चल रहे ग्रीष्म कालीन समर कैंप में चौथे दिन शनिवार को क्रिकेट, वॉलीबॉल व बास्केटबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। क्रिकेट में कलाम हाऊस ने ध्यानचंद हाऊस को 12 रनों से हराया। वॉलीबॉल में भगत हाऊस ने मदर टरेसा हाऊस को 25-22 के अंतर से हराया। बास्केट बॉल में मदर टरेसा हाऊस ने ध्यान चंद हाऊस को 22-18 से पराजित किया। विजेता हाऊस के खिलाड़ियों का चेयरमैन यतेश चौधरी, डायरेक्टर डॉ. शिवानी चौधरी, प्रधानाचार्या मीनू सिरोही ने पुरस्कार देकर उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिता में अनुभव पूनिया, मनीष सोलंकी, गौरव धामा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें