फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कैंटर चालक को ट्रक ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार रात रटौल अंडरपास के समीप टायर में हवा चैक कर रहे चालक देवेंद्र (39) को पीछे से आए ट्रक ने कुचल दिया और उसके साथी साथी मनोज, सत्यवान को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल देवेंद्र की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। ट्रक की टक्कर लगने से कैंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के बेलावो गांव निवासी देवेंद्र अपने साथी मनोज और सत्यवान कैंटर में फल लेकर नोएडा गया था। बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे नोएडा में फल उतारने के बाद वापस हरियाणा लौटने लगे। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर रटौल अंडरपास के समीप पहुंचे तो चालक कैंटर रोककर टायर में हवा चैक करने लगा। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारने के बाद देवेंद्र को कुचल दिया, जबकि आगे खड़े मनोज और सत्यवान भी टक्कर लगने से घायल हो गए। चालक भाग गया। देवेंद्र के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें