फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहनपाल का सुराग नहीं, बेटों और बहू के खिलाफ हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहन पाल का सुराग नहीं, बेटों और बहू के खिलाफ हत्या का मुकदमा
विज्ञापन

छपरौली। ककौर खुर्द के लापता हुए सोहन पाल का सुराग नहीं लग सका है। मृतक के दोनों बेटों और बहू के खिलाफ हत्या और लाश छिपाने का मुकदमा दर्ज कराया। एसपी अभिषेक सिंह ने कहा पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों की बयानों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

लापता सोहन पाल के भाई जग पाल ने मुकदमा दर्ज कराया कि 18 सितंबर की रात में वह छत पर सो रहा था। रात को करीब 12 बजे घर में शोर-शराबा हुआ तो उसकी नींद खुल गई। जैसे ही नीचे आकर देखा तो उसका भाई सोहन पाल मृत पड़ा था, उसके पास भतीजे धर्मेंद्र, पंकज और ललिता पत्नी धर्मेंद्र खड़े थे। जब पूछा कि ये किसने किया तो उसके ऊपर भी हमला किया। वह घबराकर वापस छत पर चला गया। थोड़ी देर बाद पंकज और धर्मेंद्र उसके पास आए और उन्होंने कहा जो होना था हो गया, अब शव को ठिकाने लगाना है। उसने मना किया, लेकिन उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गए साथ में ललिता भी थी । आरोपियों ने ट्रैक्टर यमुना तट से थोड़ी दूर रोक दिया। तीनों ने सोहन पाल के शव को ट्रैक्टर ट्राली से उतारा । बोरी में बंद शव को ललिता धर्मेंद्र और पंकज खींचते हुए यमुना किनारे की ओर ले जाने लगे। वह ट्रैक्टर की सीट पर ही बैठा रहा। उसे डर था कि भाई की हत्या के बाद उसके ऊपर भी हमला किया जा सकता है। ऐसे में वह डर गया। जान जोखिम में देखकर चुपके से हरियाणा चला गया। जगपाल की तहरीर पर थाने में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसपी अभिषेक सिंह ने कहा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें