फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवी कॉलेज के केंद्रीय किसान विवि बनने की उम्मीद बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने सांसद के पत्र पर शुरू की अग्रिम कार्रवाई
विज्ञापन

जनपद के अलावा पड़ोसी जनपदों और राज्यों के छात्रों को मिलेगा लाभ
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक महाविद्यालय के केंद्रीय किसान विश्वविद्यालय बनने की उम्मीद बढ़ गई है। बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह द्वारा भेज गए पत्र पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने जवाब भेजकर अग्रिम कार्रवाई शुरू करने की बात कही है।
बिजरौल रोड स्थित जनता वैदिक महाविद्यालय की स्थापना 1919 में हुई थी। यूपी के अलावा दूसरे राज्यों के छात्र-छात्राएं भी यहां विभिन्न पाठ्यक्रमों में शिक्षा ग्रहण कर रहे है। कुछ दिन पहले बागपत सांसद डा सत्यपाल सिंह ने इस कॉलेज को केंद्रीय किसान विश्वविद्यालय बनाने की मांग संसद में उठाई थी। इसे लेकर क्षेत्र की जनता ने सांसद की पहल की सराहना की थी। अब केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने सांसद सत्यपाल सिंह द्वारा भेजे गए पत्र पर जवाब देते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कराने की बात कही है। इससे जनता वैदिक कॉलेज के केंद्रीय किसान विश्वविद्यालय बनने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

किसान केन्द्रीय विश्वविद्यालय बन जाने सें पडोसी राज्यों के छात्र-छात्राओं को इसका काफी फायदा पहुंचेगा। समस्त कालेज स्टाफ की तरफ से सासंद को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने इसे कालेज के लिये ऐतिहासिक कदम बताया। - सतीश चंद शर्मा, प्राचार्य।
विज्ञापन

शिक्षा और रोजगार की दिशा में सार्थक पहल
बड़ौत। भाजपा नेता डॉ. नीरज कौशिक ने कहा कि जनपद में केन्द्रीय किसान विश्वविद्यालय बन जाने से क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। शिक्षा और रोजगार की दिशा में सांसद की इस सार्थक पहल पर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें