फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल जूना अखाड़े के साधू की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में घायल जूना अखाड़े के साधू की मौत
विज्ञापन

बागपत। बड़का गांव के बाहर मंदिर में लूटपाट और मारपीट के दौरान घायल जूना अखाड़े के साधू ने शनिवार देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। साधू भूतनाथ समाधि पर रह रहे थे।
विज्ञापन

बता दें कि जूना अखाड़े के 74 वर्षीय साधू विद्या गिरि जी महाराज बड़का गांव के बाहर साथ स्थित मंदिर में रहते थे। जहां 13 अगस्त को चार युवकों ने हमला कर दिया था। उनसे लूटपाट के साथ साधू की पिटाई कर घायल कर दिया था। इसके बाद साधू का जिला अस्पताल में उपचार कराया। लेकिन हालत में सुधार नही हुआ। बाद में साधू भूतनाथ की समाधि पर शरण लेकर रह रहे थे। इस घटना में घायल साधु ने बड़का गांव के ही रहने वाले भूरा, रणबीर, काला और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था जबकि तीन अन्य फरार चल रहे हैं। साधू ने शनिवार को दम तोड़ दिया। संत महेशनाथ जी महाराज ने बताया कि इन साधू का शरीर पूरा होने की जानकारी जूना अखाड़े को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें