फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिवानी की टीम ने छह विकेट से जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर जिवानी गांव में तोमर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

रमाला। हसनपुर जिवानी गांव में शनिवार को तोमर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। शनिवार को खेकड़ा व जिवानी के बीच प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच खेला गया। जिवानी ने छह विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी वेदपाल सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेम व खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। इसके बाद प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच खेकड़ा व जिवानी की टीम के बीच खेला गया। खेकड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित ओवर में दस विकेट पर 127 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिवाना की टीम ने चार विकेट खोकर 128 रन बनाकर मैच जीत लिया। खेकड़ा की ओर से रवि ने सर्वाधिक 27 व जिवानी की ओर से साधा ने 50 रन बनाए। प्रतियोगिता में नीरज प्रधान, बृजबीर, ओमकार, हरीश, बिजेन्द्र, टिंकू, मृगेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें